अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा की गई।प्रदेश की टीम में जनपद अल्मोड़ा से पूर्व विधायक प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने,अनिल शाही को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाए जाने एवं शशांक रावत को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि जनपद अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने पर समस्त जनपद अल्मोड़ा के कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।साथ पूरे प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जनपद अल्मोड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।जिससे अल्मोड़ा के साथ ही पूरे प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी।युवा एव वरिष्ठ पदाधिकारियों का अनुभव संगठन एव सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल,नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट,जिला मंत्री त्रिलोक रावत,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,माया जोशी, निर्मला जोशी,तुषार कांत शाह,नगर महामंत्री मनोज जोशी,संजय रिख्खू साह,युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ वर्मा,सभासद अमित शाह,सभासद दीपक वर्मा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट,ललित जोशी,मनीष जोशी,कृष्ण बहादुर,पूर्णनंद शर्मा,हिमाल शर्मा, अजय वर्मा,सुनील जोशी,संदीप ,ललित जोशी,
गिरीश खोलिया,ललित बिष्ट,राजेंद्र प्रसाद,प्रकाश बिष्ट,भुवन बिष्ट, चंदन,घनश्याम तिवारी,पूरन पालीवाल,नमन गुरूरानी,आशीष कुमार,रमेश लाल,हरीश बिष्ट,आनंद कनवाल आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
