अल्मोड़ा-प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के आह्ववाहन पर आज जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया।सभी चिकित्सकों के स्थानांतरण ट्रांसफर एक्ट के अनुसार किए जाने तथा लम्बे समय से दुर्गम/पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों का तबादला सुगम क्षेत्र में किए जाने,दुर्गम क्षेत्रों में तैनात स्नातक चिकित्सक हेतु वेतन के पच्चीस प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की मांग,पीजी अध्यनरत चिकित्सकों को पूर्व की भांति पूर्ण वेतन दिए जाने की मांग,चारधाम यात्रा,अन्य यात्राओं,मेलों में ड्यूटी में चिकित्सकों के रहने,खाने की समुचित व्यवस्था की मांग,दंत शल्यकों को शीघ्र उनके रिक्त पदों पर समायोजित करने तथा संविदा पर चिकित्सकों की तैनाती तत्काल बन्द करने आदि की मांग को लेकर चिकित्सक 29 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे एवं सभी चिकित्सालयों/कार्यालयों में जनपद शाखा के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे।मांगे पूरी ना होने पर इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।प्रदर्शन में बाल रोग विशेषज्ञ डा मनीष पन्त,डा अखिलेश,डा०अरविन्द पांग्ती,डा०अमित सुकोटी,डा०प्रमोद मेहता,डा०धीरज,डा०प्रेरणा,डा०मर्तोलिया, डा०नरेश आदि शामिल रहे।
