अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु सघन अभियान चलाये जाने उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनाँक-21/08/2022 को प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने भ्यारखोला, नियाजगंज,राजपुरा आदि मोहल्लों में मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया जिसमे 45 मकानों को चैक किया गया,जिसमे इसरार अहमद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी भ्यारखोला अल्मोड़ा द्वारा अपने मकान में निवासरत किरायेदार का सत्यापन न कराने पर धारा- 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 5000/-रु का नगद चालान किया गया।थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना लमगड़ा क्षेत्र में मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन 7 फेरी लगाने वालों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना दन्या क्षेत्र में मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों सत्यापन अभियान चलाकर 7 सत्यापन किये गये।एसएसपी अल्मोड़ा का स्थानीय जनता से आग्रह है कि बिना सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को ना तो किराये पर रखे,ना ही अपनी दुकानों या संस्थानों में कार्य हेतु,ना ही घरेलू नौकर हेतु रखें तथा यदि किसी को आपके आस-पास बिना सत्यापन निवास करने की जानकारी हो तत्काल सम्बन्धित थाने सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *