अल्मोड़ा-राजपुर अल्मोड़ा में पूजा आर्ट द्वारा दस दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ रविवार को सभाषद सचिन आर्या ने किया।इस प्रशिक्षण शिविर में एक सौ से अधिक लोगों को ऐपण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभासद सचिन आर्या ने कहा कि ऐपण हमारे कुमाऊं की परम्परागत कला है जिसे सहेजे रखने के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किये जाने आवश्यक हैं।ताकि इस कला को अधिक से अधिक लोग सीख सकें।कार्यक्रम में पूजा आर्या,ललित प्रसाद,शोभा आर्या,रोहन कुमार आर्या,गौतम प्रसाद,गणेश प्रसाद,आशा टम्टा,प्रभा आर्या,नेहा आर्या,संगीता आर्या,तुलसी देवी,गीता देवी,ज्योति राठौर सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *