अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले/होटल,ढाबों,ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने/धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म अभियान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।दिनाँक 20/08/2022 को जनपद के थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल ढाबो में शराब पिलाने वाले लोगों पर 81पुलिस एक्ट /यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर एमवी एक्ट/ सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर कोटपा एक्ट में की गई।कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा 81पुलिस एक्ट मे 6चालान,एम वी एक्ट में 9 चालान,रैश ड्राइविंग मे 3 वाहन सीज कर कुल जुर्माना 7000 रूपये वसूला गया।थाना द्वाराहाट द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 1 व्यक्ति को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।एम वी एक्ट में 7 नगद चालान,3 कोर्ट चालान कर कुल जुर्माना 4000 रूपये वसूला गया।थाना लमगड़ा द्वारा
81पुलिस एक्ट मे 2 चालान,एम वी एक्ट में 9 चालान,कोटपा एक्ट में 1 चालान कर कुल जुर्माना 5200 रूपये वसूला गया।थाना चौखुटिया द्वारा 81 पुलिस एक्ट मे 2 चालान,एम वी एक्ट मे 5 चालान,कोटपा एक्ट में 5 चालान कर कुल जुर्माना 3500 रूपये वसूला गया।कोतवाली रानीखेत द्वारा कोटपा एक्ट में 1चालान,एम वी एक्ट में 4 चालान कर कुल जुर्माना 2100 रूपये वसूला गया।थाना सोमेश्वर द्वारा कोटपा एक्ट मे 1चालान,एम वी एक्ट में 7 नगद चालान,2 कोर्ट चालान कर कुल जुर्माना 3600 रूपये वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *