अल्मोड़ा-आज दिनांक 21 अगस्त को प्रतीक बिष्ट पुत्र कमल कुमार बिष्ट प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा अपने जन्मदिवस पर पूजा अर्चना कर विधिवत पौधा रोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरुक होने का संदेश देने की एक सार्थक और सकारात्मक पहल की गई।साथ ही कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा को दस हजार रूपए दान स्वरुप भेंट किए।समिति विगत वर्षों से सामाजिक, कल्याणकारी योजनाओं में लगातार कार्य कर रही हैं।ये धनराशि समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र त्रिपाठी को सौंपी गई।प्रतीक बिष्ट की माता श्रीमती मंजू बिष्ट और पिता कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि वृक्षारोपण माता पिता के मार्गदर्शन और सहयोग से कई स्थानों पर प्रतीक बिष्ट द्वारा आज जन्म दिवस के अवसर पर किया गया।वृक्षारोपण अवनि वन,नैनी कुमस्याल,गर गूठ,सरकार की आली,लोअर माल रोड अल्मोड़ा,नंदा वन,गंगनाथ मंदिर,एन टी डी के पास क्षेत्र और सरस्वती मंदिर राज्य आयकर भवन के आस पास के क्षेत्रों में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *