अल्मोड़ा-आज दिनांक 10 अगस्त को अगस्त क्रान्ति,अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा जनरल शहीद बी०सी०पार्क से ढूंगाधारा,मकीड़ी होते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंची जहां स्व०राम सिंह धौनी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।यात्रा के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया गया।भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल,नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य,नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय,नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य,हिमांशु मेहता,बी के भट्ट, गोविन्द सिंह मेहरा,पीताम्बर भट्ट, शरद साह,घनश्याम गुरूरानी, भगवान दुर्गापाल,सुरेश चन्द्र परदेशी,मनोज सनवाल,भुवन चन्द्र जोशी,मदन कुंजवाल,बिंदु रौतेला,दीपा साह आदि शामिल रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी गणेश दत्त जोशी के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया।
