अल्मोड़ा-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि ए आई सी सी के निर्देशानुसार एन एस यू आई सभी मुख्य कॉलेज व विश्विद्यालय कैंपसों में 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा /आज़ादी की गौरव यात्रा निकाल कर आजादी के लिए शहीद हुए सभी महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि देगी।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता अपने महाविद्यालय व  विश्वविद्यालयो तथा अपने शहर,कस्बों में रैली के माध्यम से एवं गोष्ठियों के माध्यम से आजादी की गौरव गाथा बताएंगे तथा महान शहीदों योद्धाओं  को श्रद्धांजलि देंगे।साथ ही भारत जोड़ो अभियान से लोगों को जोड़ेंगे तथा रूबरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *