बागेश्वर-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 8/08/2022 को स्लोगन/ पोस्टर प्रतियोगिता हर घर तिरंगा/ तिरंगा हमारी आन बान शान विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम स्थान हेमलता,द्वितीय स्थान हरेंद्र सिंह दानू,तृतीय स्थान पवन कुमार एवं पोस्टर प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम स्थान एकता भट्ट,द्वितीय स्थान गीता दानू,तृतीय स्थान मनोज आर्य ने प्राप्त किया।उक्त कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ एस.एस.धपोला,नोडल अधिकारी आजादी का अमृत महोत्सव डॉ. जगवती,डॉ नेहा भाकुनी,डॉ ओम प्रकाश,डॉ उमेश चंद्र जोशी,डॉ शिखा पांडे,डॉ महेश चंद्र,डॉ भगवती नेगी,डॉ हेमलता पांडे,डॉ अलका कोहली उपस्थित रहे।
