अल्मोड़ा-दिनांक 8 अगस्त, 2022 को प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों,समस्त थानाध्यक्षों,शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।एस एस पी अल्मोड़ा द्वारा 2021 शिक्षा सत्र के 10वीं व 12वीं सीबीएसई/आईसीएससी/यू0के0 बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण करने पर अल्मोड़ा पुलिस के अधि0/कर्म0 गणों के बच्चों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त छात्रवृत्ति की धनराशि का वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई।मेधावी छात्र-छात्राओं में हिमेश कुमार टम्टा पुत्र कानि0 प्रेम कुमार,मीनाक्षी प्रसाद पुत्री अनुचर देवेन्द्र प्रसाद,राघवी राणा पुत्री एलएफएम राजकुंवर सिंह,राहुल सिंह पुत्र एएसआई पीटी हरीश चन्द्र धपवाल,योगेन्द्र नेगी पुत्र कानि0 आनन्द सिंह नेगी शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रत्येक थानों/शाखाओं से आये सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें पूछी गई,2 कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का त्वरित निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कान्सटेबलरी पुलिस विभाग की जान है।किसी भी कर्मचारी की समस्या का समाधान यदि थाना स्तर पर होता है तो सीधे मेरे नंबर पर कॉल या व्हाटसएप के माध्यम से समस्या से अवगत करा सकते हैं।इसके अतिरिक्त सभी प्रभारियों से कहा कि आप अपने अधीनस्थों के ड्यूटी के अतिरिक्त उनके दुख-सुख के साथी बनें।थाने में अधीनस्थों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय।गोष्ठी में रविशंकर मिश्रा मा0 सिविल जज सिनियर डिविजन/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2022 के बारे में गोष्ठी में उपस्थित सभी अधि0/कर्म0 गणों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा रोड एक्सीडेन्ट के उपरान्त की जाने वाली कार्यवाही एवं पीड़ित व्यक्ति को जल्द से जल्द प्रतिकर दिलाने में सहायता के सम्बन्ध में नये प्राविधानों के बारे में भी बताया गया।अपराध गोष्ठी में महोदय द्वारा प्रभावी अपराध नियंत्रण सहित पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत जनपद स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में आँपरेशन मुक्ति’ भिक्षा नहीं,शिक्षा दें को सफल बनाने के लिए जनपद में ऐसे बच्चों का चिन्हिकरण करे जो भिक्षा मांगते है।उनकी व उनके परिजनों की काउंसलिंग कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाय। जिससे अभियान को सार्थक बनाया जा सके।सभी थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने/सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के भी निर्दश दिये गये।रोड एक्सीडेन्ट के उपरान्त त्वरित कार्यवाही कर पीड़ित को जल्द से जल्द प्रतिकर दिलाने में मदद करने के दिये निर्देश।युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने व लोगों को नशे के विरुद्ध जागरुक करने के निर्देश दिये गये।थानों में लम्बित /विवेचनाओं/अभियोगों/शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं सम्मन/वारंट/नोटिस का समय पर निस्तारण किये जाने/अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।महिला सम्बन्धित अपराधों/साईबर अपराधों के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने एवं सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।एसएसपी अल्मोड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 कर्मियों को उनके कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें उ0नि0 मोहित कुमार पुलिस लाईन अल्मोड़ा,कानि0 श्रवण कुमार सैनी थाना सोमेश्वर,कानि0 दीपक कुमार थाना चौखुटिया,कानि0 रजनीश वर्मा थाना चौखुटिया,कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 बलवन्त प्रसाद साईबर सैल अल्मोड़ा,एच सी पी प्रताप सिंह मेहरा डायल 112 दन्या,कानि0 अनिल कुमार थाना दन्या,कानि0 कविन्द्र सिंह मीडिया सैल, हे0 कानि0 प्रशिक्षु दीपक कुमार भर्ती सैल,कानि0 विनोद कुँवर यातायात सैल,कानि0 सुनील कुमार यातायात सैल शामिल रहे।गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद,पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चन्द,पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री ओशीन जोशी,पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सुरेश कुमार,प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक,प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा,प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत,थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी /अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
