पिथौरागढ़-आज दिनांक 9 अगस्त को युवा कांग्रेस के 62 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस की स्थापना राजीव गांधी द्वारा 1960 में युवाओं की समाज में सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी बड़ाने के लिए की गई थी।प्रदेश महासचिव करन सिंह व जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जनमुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक युवाओं की लड़ाई लड़ रही है।वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान राष्ट्रीय सचिव/हिमाचल के सिरमौर जिले के प्रभारी ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में पिथौरागढ़ जिले के युवाओं की एवम् प्रत्येक जनमुद्दों की लड़ाई को लड़ा है और हर लड़ाई को लोकतांत्रिक ढंग से लडा गया है।आगे भी युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ के तमाम जनमानस के साथ खड़ी रहेगी।आज युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला महासचिव प्रकाश देवली,नगर अध्यक्ष शिवम पंत,रवि बोहरा,त्रिभुवन चुफाल,आयुष धामी,संजय कोहली,कार्तिक खर्कवाल,धर्मेन्द्र ओली,कमलेश खड़ायत,कपिल बोहरा, अंकुर महर,अमित बोहरा,प्रिन्स आदि दर्जनों युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *