अल्मोड़ा-दिनांक 06.08.2022 को डॉ0 अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष उपवा की प्रेरणा से एसएसपी अल्मोड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती रितु राय जिलाध्यक्ष उपवा जनपद अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।उपवा अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कुमाऊँनी रीति रिवाज से करते हुए अतिथिगणों जिला एवम सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा की पत्नी शायरा मलिक,डॉ0 प्रियंका एवम श्रीमती रितु राय जिलाध्यक्ष उपवा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिलाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थिति महिला शक्ति को सुगन्धित गजरे भेंट किये।तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता, उत्तराखंड की पारम्परिक दिया बनाओ (सेली) प्रतियोगिता एवम सावन सुंदरी के साथ-साथ,बेस्ट सासू माँ प्रतियोगिता आयोजित की गयी।कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा सुंदर सुंदर मेहंदी डिजाइन हाथों में रचाई गई।दिया बनाओ प्रतियोगिता में पारम्परिक सेली को जीवंत करते हुए आटे से मनमोहक आटे से दिये बनाये गए।अलग अलग अंदाज में थिरकते कदमों से तालियों की गूँज से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।सावन सुंदरी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तीन राऊंड (ड्रेसिंग/प्रश्नोत्तरी/रैंप वॉक) को पार कर तीज क्वीन का ताज मंजू भंडारी ने अपने नाम किया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु सावन झूले की व्यवस्था भी की गयी थी।सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप सुहागन किट भेट किये गए।अतिथि एवम महिलाएं एवम बच्चे कुमाऊनी/ हिंदी गीतों पर खूब थिरके।अतिथियों एवम जिलाध्यक्ष उपवा रितु राय द्वारा अपने अपने हुनर (गीत/शायरी व नृत्य) का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में समां बाँध दिया।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय के विवरण में मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावना राना,द्वितीय स्थान पर भावना रावत,दिया (सेली) बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बबीता,द्वितीय स्थान पर मंजू खाती,तृतीय स्थान पर श्रीमती भागीरथी देवी,नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर म0का0 एलआईयू राजेश्वरी कुटियाल,द्वितीय स्थान पर दीपा देवी,तृतीय स्थान पर का0 एम विनीता,सावन सुंदरी प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान पर श्रीमती मंजू भंडारी तीज क्वीन,द्वितीय स्थान पर श्रीमती पूजा जोशी,तृतीय स्थान पर श्रीमती सरिता पाठक रही।बेस्ट सासू माँ बनी श्रीमती गंगा देवी बनी।कार्यक्रम का संचालन उ0नि0 दामोदर कापड़ी/ उ0नि0 दीपा बिष्ट व मंजू भंडारी प्रभारी आंकिक द्वारा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव,सहायक नोडल अधिकारी/पीआरओ श्रीमती हेमा ऐठानी,महिला कल्याण की म0का0 प्रेमा आर्या,जमुना दरियाल,कवींद्र देऊपा मीडिया सेल सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
