अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार आजादी की 75 वी वर्षगांठ में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो एवं तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर विधानसभा के ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ आज जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पाण्डे ने बताया कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद की समस्त विधानसभाओं में प्रत्येक संगठन ब्लाक के कांग्रेसजनों द्वारा उक्त तिरंगा पदयात्रा बड़े उत्साह के साथ आयोजित की जायेगी।बैठक में यह भी तय किया गया कि 9 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा,ब्लाक एवं नगर में वीर शहीदों,शहीद स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रतीक स्थल तथा एतिहासिक स्थलों से यह पदयात्रा आरम्भ की जाएगी।पदयात्रा मार्ग में पड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को भी कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।बैठक में प्रत्येक ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में उक्त तिरंगा पदयात्रा का रोड चार्ट दिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,ब्लाक अध्यक्ष सोमेश्वर कुन्दन सिंह भण्डारी,अध्यक्ष हवालबाग प्रथम देवेन्द्र सिंह बिष्ट,अध्यक्ष हवालबाग द्वितीय शिवराज सिंह नयाल,अध्यक्ष मछखाली राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,रमेश चन्द्र काण्डपाल, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,आई टी प्रदेश महासचिव शरद साह,नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय,महेश चन्द्र आर्या,अम्बीराम,एस सी प्रकोष्ठ जिला महासचिव सुरेश परदेशी,हरेन्द्र सिंह रावत,सह अध्यक्ष रमेश नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,गोविन्द सिंह मेहरा,घनश्याम गुरूरानी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी,जिला महामंत्री डा०मनोज कुमार जोशी,मनोज सनवाल,सोमेश्वर के ब्लाक तिरंगा पदयात्रा संयोजक बालम सिंह भाकुनी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।बैठक में विभिन्न ब्लाकों के पदयात्रा संयोजकों की नियुक्ति की गयी एवं उन्हें जिम्मेदारियां भी दी गयी।
