अल्मोडा़-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा कोरोना महामारी को मात देने के उपरांत आज विकास खंड भैसियाछाना के चितई, पेटसाल,बाड़ेछीना,ढौलछीना,मंगलता इत्यादि क्षेत्रों में जाकर लोगों को दीपावली की बधाइयां दी गयी एवं मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मंगल सिंह रावत के पुत्र के नामकरण संस्कार में उनके घर पर जाकर शुभकामनाएं दी।उनके द्वारा ग्राम पंचायत नौगांव कूनखेत का भ्रमण कर विकास कार्यों के बारे में भी जानकारियां ली गयी।इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना राजेंद्र सिंह राणा,वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवराज सिंह सुयाल,राजेंद्र सिंह बोरा,मंगल रावत,गोपाल सिंह चौहान,कमलेश नेगी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।