अल्मोड़ा-धर्म जागरण समन्वय विभाग के कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार ने प्रेस वार्ता कर सभी पत्रकार बंधुओ को हरिद्वार से जागेश्वर धाम को निकली पैदल कावड़ यात्रा के कल अल्मोड़ा पहुंचने पर धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा के कुमाऊँ प्रमुख अरविंद जोशी जी के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा जगह जगह फूल मालाओं व उनके ऊपर फूलों से होने वाले स्वागत कार्यक्रम से अवगत कराया।सर्वप्रथम कावड़ यात्रा का अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत क्वाराब चौसली स्तिथ हनुमानगढ़ी मंदिर में वहा की स्थानीय जनता द्वारा किया जाएगा।कावड़ियों के स्वागत के लिए विक्टोरिया गोल्डन परिवार के सभी सदस्य सूरज वाणी के नेतृत्व में क्वारब चौसाली स्तिथ हनुमानगढ़ी जाएंगे।उसके पश्चात पल्टन बाजार में नगर पालिका प्रशासन,धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा,व्यापार मण्डल अल्मोड़ा,मातृ शक्ति,हिंदू जागरण मंच, विक्टोरिया गोल्डन परिवार,विहान सांस्कृतिक ग्रुप एवं नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा कावड़ियों का स्वागत किया जाएगा।पल्टन बाजार स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर व सिद्ध बाबा के मंदिर में कावड़ियों द्वारा लाए जा रहे जल का मंदिर के पुजारियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।तत्पश्चात कुमाऊनी छोलिया नृत्य के साथ मुख्य बाजार स्वागत करते हुए कावड़ियो के जल को नन्दा देवी मंदिर स्थित शिवालय में मंदिर के पुजारी द्वारा चढ़ाने के पश्चात् जागेश्वर धाम को प्रस्थान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *