अल्मोड़ा-दुगालखोला दुर्गा देवी मंदिर के नीचे मोटर मार्ग के किनारे पर स्थित पंडित षष्टीदत्त शर्मा के निवास में नौ दिनों का देवी महापुराण भागवत कथा का आयोजन आज दिनांक 29 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है।दीपक शर्मा ने बताया है कि श्री देवी भागवत कथा का वाचन व्यासस्वरुप पंडित खजान निवासी त्यूनरा लमगड़ा अल्मोड़ा द्वारा किया जायेगा।उन्होंने बताया कि प्रातःकाल में भागवत महात्म्य का पाठ तथा दिन में दो बजे से कथा सुनाई जायेगी।सायं में आरती एवं संगीत मय भजनों का कार्यक्रम होगा।षष्टीदत्त शर्मा एवं दीपक शर्मा द्वारा सभी देवी भक्तों से अनुरोध किया गया है कि इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि भागवत कथा का परायण समापन दिनांक 6 अगस्त 22 को हवन और भण्डारे के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *