पिथौरागढ़-आज दिनाक 29 जुलाई को यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव करन सिंह के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र होकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूका गया।इस अवसर पर करन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के ऊपर स्मृति ईरानी अभद्र टिप्पणी की ओर अपनी मर्यादा भूल गई है।उन्होंने कहा कि शायद वो भूल गई है कि एक महिला से कैसे बात की जाती है।सत्ता की आड़ में लोकतन्त्र के साथ साथ प्रशासन को दबाना छोड़ दे और साथ ही अमेठी सांसद को सोनिया गांधी से माफी मांगनी पड़ेगी नही तो युवा कांग्रेस उग्र रूप से आंदोलन करेगी।प्रदर्शन करने विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,जिला महासचिव प्रकाश देवली,नगर अध्यक्ष शिवम पंत,दानू कन्याल,विधानसभा महासचिव कमलेश खड़ायत,कपिल बोहरा,अमित बोहरा,कार्तिक खर्कवाल,विजय कुमार,संजय कोहली,अक्षय कुंवर आदि दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
