देवाल-विकास खण्ड देवाल के ग्राम सभा अट्ठु के पूर्व प्रधान मदन मिश्रा के पुत्र ने गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में कक्षा इंटरमीडिएट में 96 % अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विपरीत परिस्थितियों में अपने माता पिता से दूर छात्रावास में रहकर इन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की।इनके पिता पूर्व प्रधान मदन मिश्रा का कहना है कि राजा की प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर देवाल से हुई।उसके उपरांत उन्हें हरिद्वार पढ़ने के लिए भेजा गया। विकास खण्ड देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा,मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा,पूर्व विधायक प्रतिनिधि केडी मिश्रा,पूर्व प्रधानाचार्य नन्दाबल्लभ मिश्रा सहित सभी ग्रामवासियों ने राजा मिश्रा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *