अल्मोड़ा-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो अत्यंत निंदनीय है।उन्होंने प्रदेश की समस्त महिला शक्ति का आह्वाहन करते हुए कहा कि इस कृत्य के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा एवं अधीर रंजन चौधरी को क्षमा याचना मांगनी चाहिए।साथ ही इस प्रकार की टिप्पणी के लिए कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से भी उन्होंने माफी की मांग की है और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *