अल्मोड़ा-दिनांक 27.07.20 22 को वादी अशोक सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री आर पी सिंह निवासी कर्नाटक खोला लोअर माल रोड अल्मोड़ा के निर्माणाधीन मकान में विगत 10-12 दिनों से निर्माण सामग्री की चोरी की जा रही थी,वादी अपने मकान को किराए में दिखाने के लिए अपने ही निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो उन्होंने दो व्यक्तियों को कट्टे में सामान भरकर अपने ही सीडी में चढ़ते हुए देखा तो वादी मुकदमा ने अपने सहयोगी के साथ सीडी से ऊपर चढ़कर देखा तो 02 व्यक्ति कट्टे में सामान भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसकी सूचना वादी द्वारा 112 को दी गई।डायल 112 टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों ही अभियुक्तगण किशन लटवाल पुत्र गोपाल सिंह निवासी देवली लुधिया कोतवाली अल्मोड़ा तथा महेंद्र कनवाल पुत्र जवाहर सिंह निवासी खत्याडी कोतवाली अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 380/ 411 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कराया गया।दोनों ही गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आज दिनांक 28.07.20.22 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,माननीय न्यायालय द्वारा दोनों ही अभियुक्त गणों को न्यायिक अभिरक्षा में अल्मोड़ा जेल भेजा गया।गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम के नाम किशन लटवाल पुत्र गोपाल सिंह निवासी लोधिया कोतवाली अल्मोड़ा एवम् महेंद्र कनवाल पुत्र जवाहर सिंह निवासी खत्याडी कोतवाली अल्मोड़ा हैं।
