बागेश्वर-आज एसबीआई तिराहे में बलवंत सिंह नेगी व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बागेश्वर के नेतृत्व में जीएसटी के मानकों में वृद्धि के विरोध में केन्द्र सरकार व केंद्रीय वित्त मंत्री का सामूहिक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कार्की जिला महामंत्री द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी ने कहा कि व्यापारियों की जीएसटी की बड़ी दरों को वापस लेने की मांग जायज है। जिसका विरोध पूरे देश मे 6 चरणों मे किया जाएगा।आज पहले चरण में क्रेंद सरकार व वित्त मंत्री का पुतला दहन किया गया है।जिला महामंत्री अनिल कार्की ने कहाँ की वित्त मंत्री व केन्द्र सरकार द्वारा दूध दही लस्सी आदि में 5% जीएसटी लगा दिया गया है जिससे आज आम जन का जीना मुश्किल हो गया है।वैसे ही व्यापारी जैसे तैसे अपना कारोबार कर रहा है ऊपर से जीएसटी। लगा कर और व्यापारियोंकी कमर तोड़ने की कोशिश की जा रही है।युवा व्यापारी कवि जोशी ने कहा कि जहाँ पूरा देश आर्थिक मंदी से झूझ रहा है वहाँ केन्द्र सरकार द्वारा पैकेट वाले दही,लस्सी,आटा, पनीर,अस्पताल में 5000 से ऊपर के कमरें में 5% जीएसटी लगा दिया है।वही सभी प्रकार के चार्ट,मेप व होटल में 1000 से नीचे के कमरों में 12% जीएसटी लगा दिया गया है।वही चैक बुक,टेट्रा पैक वाले उत्पादों,एल ई डी लाइट,एल ई डी लेम्प,ब्लेड,पेपर,कैची,पेन्सिल, शार्पनर,चमच,केक सर्वर, प्रिटिंग,राइडिंग और ड्रॉईंग इंक पर भी जीएसी 12% से बड़ा कर 18% कर दिया है।वही सड़क,पुल,रेल,मेट्रो जैसी सेवाओ के क्रान्टेक्ट पर भी जीएसटी 12% बड़ा कर 18% कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नोटबन्दी,जीएसटी,कोरोना,आर्थिक मंदी के कारण अत्यधिक प्रभावित हुआ है ऐसे में सरकार को राहत देने की जरूरत थी जबकि सरकार द्वारा और जीएसटी बड़ा कर आम जन की क़मर तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं।आज आर्थिक मंदी के दौर में जहाँ व्यापारियों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गाया है वही इन सब नीतियों का असर सबसे ज्यादा व्यापार पर पड़ा हैं।जल्द से जल्द सरकार को जीएसटी की बड़ी दरों को वापस ले कर आम जनता व व्यापारियों को राहत देने का कार्य करना चाहिए।पुतला दहन में बलवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल,मनीष जख़्वाल प्रदेश महामंत्री,अनिल कार्की जिला महामंत्री व्यापार मंडल,कवि जोशी युवा व्यापारी,नगर सचिव अनुज साह,नगर महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, पूर्व उपाध्यक्ष दयाल पांडेय,अक्षित जख़्वाल,लक्की जीना,सुनील पांडेय, विजय गड़िया,गुड्डू हरड़िया,पंकज परिहार,भगवत रावल,बब्लू जोशी,रमेश दानू,मनीष पाण्डेय जिला मंत्री,ललित किरमोलिया,सोनू चौधरी,नीरज पांडेय,भरत रावल,मदन तोमर,राहुल साह,लईक अहमद, शकील अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *