बागेश्वर-आज कांग्रेस कमेटी बागेश्वर व युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा सामूहिक रूप से एसबीआई तिराहे में राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 15-15 लाख रूपये लेकर पेपर बेचने के खुलासे, राज्य के खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन तथा घोटाले,सहकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा शासित राज्य सरकार का एवं केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों का संसद से राष्ट्रपति भवन तक सत्याग्रह मार्च चल रहा था,जिसको दमन करने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास को हिरासत में लिया गया है व उनसे बदसलूकी की गई।इस घटना के विरोध में मोदी शाषित क्रेंद सरकार का पुतला दहन किया गया।कार्यकम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कांग्रेस लोकमणी पाठक व संचालन कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस द्वारा किया गया।लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज जहाँ वीपीडीओ की भर्ती में 15-15 लाख में पेपर लीक किये गए और अन्य स्वास्थ,शिक्षा,जलनिगम में राज्य सरकार के सानिध्य में घोटाले किये जा रहे है उसका पूर्ण रूप से कांग्रेस विरोध करती है।प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण ने कहा कि पूरे प्रदेश में खनन व शराब माफियाओ को बड़ावा दिया जा रहा है और अब उनकी गंदी नजर हमारे बागेश्वर की तरह बड़ रही है।जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कवि जोशी ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीनिवास लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे है।उसी क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुप्रयोग के विरोध में उनके द्वारा कल सांसदों के साथ सत्याग्रह मार्च किया गया।जिसको क्रेंद सरकार द्वारा दमन करने की कोशिश की गई व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से बदसलूकी की गई।जिसके विरोध में आज क्रेंद सरकार का पुतला दहन किया गया है।जिसके लिए क्रेंद्र सरकार जल्द से जल्द माफी मांगे अन्यथा हम देशव्यापी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।कार्यक्रम में लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस, ललित फर्स्वाण प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस , राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व राज्य मंत्री,गीता रावल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुनीता टम्टा जिलाध्यक्ष सेवादल,लक्ष्मी धर्मशत्तू नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस,सुनील पांडेय कोषाध्यक्ष युवा कांग्रेस,भीम कुमार प्रदेश संयोजक युवा कांग्रेस,कुंदन गिरी,राजू पांडेय, संस्कार भारती, प्रकाश वाचमी,दर्शन जोशी,आशीष कोहली,सुनील कुमार,फिरोज खान, रमेश टम्टा,महेश पंत,किशन कथायत जिला महामंत्री कांग्रेस,शंकर गिरी,रोहित कुमार,गौरव परिहार,संतोष कुमार,सुनील कुमार,प्रकाश आर्या प्रदेश सचिव सेवा दल,अजय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *