अल्मोड़ा-दिनांक 23.07.2022 को क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी अल्मोड़ा नवीन तिवारी के साथ मिलकर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा हमराही पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में संयुक्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।चैंकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले कुल 21 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।जिसमें से 11 वाहन चालक से थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा मौके पर 5500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया तथा परिवन कर अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा 10 वाहन चालाको का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
