अल्मोड़ा-आज पांडेखोला एकांत रेस्टोरेंट के पास नाली में एक तेंदुए का बच्चा पानी में डूबा हुआ लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),वन्य जीव प्रेमी सुनील गोस्वामी एवं अरुण भट्ट को मिला।जिसको रेस्क्यू कर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को इसकी सूचना दी गयी।उनकी सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल पांडेखोला में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू )के आवास के पास पहुंची जहां पानी में डूबे हुए तेंदुए की बच्चे की जान बचाकर तेंदुए के बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया।वन विभाग की टीम उसे लेकर रेस्क्यू सेंटर की तरफ चली गई और उनके द्वारा बताया गया कि शाम को ड्रॉन की सहायता से उसकी मां का पता कर उस बच्चे को उसकी मां के पास सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया जाएगा।तेंदुए के बच्चे को वन विभाग के सुपुर्द करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),वन्य जीव प्रेमी सुनील गोस्वामी,अरुण भट्ट,अतुल पांडे नरेंद्र बिष्ट,अनुज साह आदि शामिल रहे।वन विभाग की टीम में फॉरेस्टर इंद्रा मर्तोलिया,फॉरेस्टर भुवन टम्टा,किरण तिवारी,मनीष कुमार,दिनेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *