अल्मोड़ा-केंद्रीय विद्यालय के छात्र करण जोशी ने सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 96.6% को प्राप्त कर टाप किया है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। जिससे कोसी क्षेत्र में खुशी की लहर है।दो वर्ष पूर्व हाईस्कूल की परीक्षा में भी करन जोशी ने विद्यालय टाप किया था।सभी व्यवसायियों द्वारा करन जोशी तथा उनके माता पिता व परिवारजनों को बधाईयां दी है।करन के पिता मोहन चंद्र जोशी श्री स्वीट्स नाम से कोसी बाजार में प्रतिष्ठान चलाते हैं तथा माता बीना जोशी गृहणी है।बड़ी बहन द्वाराहाट से बीटेक की छात्रा है।
करन जोशी की सफलता पर कैलाश जोशी,भैरव दत्त जोशी,खुशाल सिंह,रवि सिंह,कैलाश बिष्ट,महिपाल मेहता,विपिन जोशी,पवन मुस्यूनी,हरीश मुस्यूनी समेत कोसी क्षेत्र के सभी व्यापारियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी है।
