बागेश्वर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के दिशा निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जो अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ राजनैतिक षडयंत्र के तहत फर्जी मुकदमें दर्ज कर केन्द्र सरकार के अधीनस्थ एजेंसियों के माध्यम से लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध करती है।पूर्व विधायक ललित फर्शवाण ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ईडी,इन्कमटैक्स, सीबीआई जैसे संस्थाओं को ध्वस्त कर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी,राहुल गांधी के विरूद्ध दुरूपयोग कर रही है।कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करती रहेगी।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी संगठनों द्वारा भागीदारी की गयी।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,पूर्व विधायक ललित फर्शवाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,रणजीत दास,हरीश ऐठानी,गीता रावल,लक्ष्मी धर्मसत्तू,देवेन्द्र कनवाल,राजेन्द्र टंगड़िया, सुनील पाण्डे,किशन कठायत,संस्कार भारती,नारायण दत्त तिवारी,रोहित खैर,कुन्दन गिरी,हरीश गोस्वामी,पी०के०आर्या,महेश पंत, प्रकाश चन्द्र,पूरन सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *