देवाल-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांत सह संयोजक युवा नेता विकासखण्ड देवाल चमोली प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में देवाल बाजार में भारतीय जनता पार्टी के सम्पूर्ण देश में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजयश्री जीत के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण एवम् आतिशबाजी का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कीर्तिमान स्थापित किया है।युवा नेता मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी विश्व के प्रख्यात नेता है।आज भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है।देश में नयी नयी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया जा रहा है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शीतल सिंह गडिया, मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा,सांसद प्रतिनधि नरेंद्र बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट,तेजपाल रावत,युवा नेता जितेंद्र बिष्ट,,सन्दीप बिष्ट,कार्तिक बिष्ट,अभिषेक बिष्ट,कमलेश पन्त, अंकित बड़ियारी आदि मौजूद रहे।