अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एस० एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी/एस०ओ०जी० को वन सम्पदा,खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में एसओजी एवं भतरौंजखान पुलिस को 270 टिन अवैध लीसा कीमत आठ लाख रु० बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।आज दिनांक 21/07/2022 को थाना भतरौंजखान पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04CB 6686 कैंटर को रोककर चैक किया गया तो चालक रिजवान अहमद उम्र 42 वर्ष पुत्र इलियास अहमद निवासी इंदिरा नगर थाना पुल भट्टा उधम सिंह नगर के कब्जे से 270 टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 8,00,000 रु० बरामद होने पर उपरोक्त रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में धारा 26/42 वन अधिनियम व 420 आई०पी०सी० में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई,कैंटर सीज किया गया।थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक थाना भतरौंजखान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सतर्कता से चैक करने पर ज्ञात हुआ कि चालक रिजवान अहमद द्वारा कैंटर में UK04CB 6686 की फर्जी नं० प्लेट लगायी थी, कैटर का वास्तविक नं० UK06CB 8111 है।कैंटर के ड्राईवर केविन के पीछे अलग से बने केविन में छुपाकर,वह इस लीसे को देघाट से हल्द्वानी बेचने के लिए ले जा रहा था ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रिजवान अहमद उम्र 42 वर्ष पुत्र इलियास अहमद निवासी इंदिरा नगर थाना पुल भट्टा उधम सिंह नगर है।बरामदगी में 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये है।पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भिकियासैण मदन मोहन जोशी,कानि०शमीम अहमद चौकी भिकियासैण,कानि० सुरेश कोरंगा,कानि० विरेन्द्र सिंह बिष्ट एस०ओ०जी०शामिल रहे।
