अल्मोड़ा-दिनांक 19.07.2022 को डॉ०अलकनंदा अशोक अध्यक्ष उपवा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष उपवा द्वारा महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं के स्वास्थ परीक्षण हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।उक्त मेडिकल कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा उपस्थित सभी महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,साथ ही परीक्षण के दौरान पायी गयी बीमारियों/समस्याओं के उपचार हेतु दवाईयां व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।मेडिकल कैम्प के दौरान जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की मेडिकल टीम डा० अमित सुकोटी जनरल सर्जन,डा० कोमल जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ,डा० दीक्षा दत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ,नर्सिंग आँफिसर शुभम मौर्य द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *