द्वाराहाट-आज दिनांक 18.07.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की थाने में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें बताया गया कि वर्तमान समय में बरसात का मौसम है पहाड़ी एरिया में बरसात के मौसम में तरह तरह की आपदाएं आती है।जैसे भूस्खलन, बादल फटना,नदी में बाढ़ आने और भूस्खलन से रोड़ ब्लॉक होना तथा बरसात से मकान गिरने जैसी तमाम प्रकार की आपदा आती है जिसमें बचाव एवं राहत कार्य हेतु स्थानीय पुलिस की सहायता करने एवं आपदा प्रबन्धन हेतु हर समय तैयारी की हालत में रहने एवं बचाव एवं राहत कार्य करने हेतु मौके पर पहुचने हेतु प्रेरित किया गया।थानाध्यक्ष द्वाराहाट की इस अपील को गोष्ठी में उपस्थित समस्त ग्राम प्रहरियों द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए थाना पुलिस का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।