अल्मोडा़-निदेशालय द्वारा की जा रही मनमानियों से एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है।बीते दिनों अल्मोडा़ आये श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने निदेशालय से पदोन्नति संशोधन व पदोन्नति के उपरान्त कार्यभार ग्रहण ना करने वाले सदस्यों को वार्षिक स्थानान्तरण तक निकटस्थ स्थानों में कार्यभार ग्रहण करने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि निदेशालय स्तर पर प्रधान सहायक,प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर सदस्यों द्वारा पदोन्नति संसोधन हेतु प्रत्यावेदन दिये गये हैं।सभी प्रकरणों पर समान रूप से कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को निस्तारित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करने की कृपा करेंगें।इसके अतिरिक्त ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया है कि पदोन्नति के उपरान्त कार्यभार ग्रहण ना करने वाले सदस्यों को वार्षिक स्थानान्तरण तक निकटस्थ स्थानों में कार्यभार ग्रहण कराने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करेंगें।इसके अलावा फारगो नियमावली को निरस्त करने,शिथिलीकरण बहाल करने,पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही सभी पदों पर पदोन्नति हेतु गोपनीय आख्या आमंत्रित करने की भी मांग की गयी है।ज्ञापन सौंपने वालों में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के कुमांऊ मण्डल सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक एवम् जिलाध्यक्ष अल्मोडा़ पुष्कर सिंह पाठक उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त निदेशालय की मनमानी पर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,उपाध्यक्ष बलबीर सिंह भाकुनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मेहता,उपाध्यक्ष मुकेश जोशी ने भी रोष व्यक्त किया है।पिथौरागढ़ से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत,प्रान्तीय उपाध्यक्ष ज्योति पाण्डेय ने भी उक्त प्रकरण पर अपना रोष व्यक्त किया है।