अल्मोड़ा-कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद ने संगठन का विस्तार करते हुए सुरेश चन्द्र वाल्मीकि”परदेशी” को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिला महासचिव नियुक्त किया है।सुरेश परदेशी को सौंपे नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूचि को देखते हुए उन्हें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का जिला महासचिव नियुक्त किया जाता है।उन्होंने सुरेश परदेशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।सुरेश परदेशी के कांग्रेस जिला महासचिव नियुक्त होने पर आज कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में मालर्यापन कर उनका भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए०के०सिकन्दर पवार,महिपाल प्रसाद,एन०डी०पाण्डेय,अम्बीराम,महेश चन्द्र आर्या,अख्तर हुसैन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *