जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा में सल्ट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने कहा कि जीना जी का निधन हम सबके लिये अपूर्णनीय क्षति है जिसकी भरपाई नही की जा सकती है।वो बहुत जनप्रिय नेता थे उनके निधन पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गहरा दुख व्यक्त कर शोक संवेदना ब्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता सुभाष पान्डेय,मंडल अध्यक्ष गोपाल बिष्ट,मंडल महामंत्री डी के जोशी,लक्ष्मण डसीला,मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मनोज पंत,गोधन भैसोडा,हरीश दर्मवाल,जगदीश पान्डे,दीवान राम,बहादुर सिंह,दयाल पान्डेय,प्रकाश जोशी,महेश सनवाल,गोपाल सिंह, करन पाठक,बसन्त गोस्वामी,डिकर सिंह आदि रहे।