बागेश्वर-आज दिनांक 13 जुलाई 2022 को राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर में उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।फिर जिला अधिकारी रीना जोशी,उप जिलधिकारी महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ भगवती नेगी तथा जन कल्याण समिति प्रमुख कृष्ण सिंह दानू,राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार,कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा पांडेय एवं डॉ मनोज टम्टा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्वयमसेवियों एवं छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिसके अन्तर्गत उन्होंने स्वर्णिम भविष्य हेतु पर्यावरण एवं जल संरक्षण की महत्ता को बताते हुए छात्र/ छात्राओं को संकल्पित किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य द्वारा स्वयसेवियों को सम्बोधित किया गया जिसमें उन्होंने उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के इतिहास एवं वर्तमान समय में इसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज टम्टा व डॉ अनुपमा पाण्डेय द्वारा छात्र/छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में स्वयसेवियों एवं छात्र/छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई व पौधारोपण भी किया गया।तत्पश्चात स्वयसेवियों को अल्पाहार वितरित किया गया।शिविर का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० संजय कुमार द्वारा स्वयसेवियों एवं महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवम राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया।
