अल्मोड़ा-आज पांडेखोला में पपेन्द्र पंत के आवास में एक सांप घुस गया। जिसकी सूचना उन्होंने लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )को दी। उसके बाद सभासद द्वारा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को अवगत कराया गया।वन क्षेत्राधिकारी द्वारा तुरंत वन विभाग की टीम को पांडेखोला भेजा गया।जहां पर वन दरोगा भुवन टम्टा एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू द्वारा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया एवं उसको जंगल में छोड़ दिया गया।सांप पकड़ने वालों में वन दरोगा भुवन टम्टा,वन बीट अधिकारी किरण तिवारी,मोहन कडाकोटी,अनुज साह,धीरज तिवारी आदि लोग रहे। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनु द्वारा वन विभाग का आभार व्यक्त किया गया।
