अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं और इस कारण राज्य के जनप्रिय नेता धन सिंह रावत के खिलाफ जिस प्रकार की वह बयान बाजी कर रहे हैं उससे स्पष्ट होता है कि अब वो अपनी जमीन खो रहे है।धन सिंह रावत राज्य के विकास के लिए निरंतर दिन रात कार्य करने में व्यस्त हैं।वही केंद्र की कई योजनाओं को प्रदेश में लाकर उनका क्रियान्वयन कर रहे हैं।सहकारिता के क्षेत्र में राज्य को एक नई पहचान दिलाने में डॉक्टर धन सिंह रावत का विशेष योगदान है। डॉक्टर धन सिंह रावत की घसियारी योजना हो या गरीब किसान को 0% ब्याज में दिया जाने वाला ऋण हो ऐसी कई जनहितकारी योजनाएं सहकारी बैंक के माध्यम से संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ राज्य का गरीब किसान,महिला आदि उठा रहे हैं।राज्य में बिना ब्याज के दी जाने वाली स्कूटर, टैक्सी से कई युवाओं को रोजगार के साथ-साथ एक मजबूत आर्थिक सहयोग मिल रहा है और डॉक्टर धन सिंह रावत निरंतर कई ऐसी योजनाएं केंद्र से लाने के लिए तत्पर है।अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता विभाग जहां पूरे भारत में अलग पहचान बना रहा है वहीं राज्य में डॉक्टर धन सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में सहकारिता विभाग आसमान की बुलंदियों को छू रहा है।उनकी कार्यशैली को देखते हुए श्रीनगर विधानसभा में उनके प्रतिद्वंदी गणेश गोदियाल अब यह मानने लगे हैं कि श्रीनगर विधानसभा की सीट अब वह कभी नहीं जीतेंगे और इस कारण ही वह अनर्गल बयानबाजी व झूठे आरोप लगा रहे हैं।लेकिन धन सिंह रावत उनको जवाब देने के बजाय अपनी कार्यशैली से उन को पीछे छोड़ते हुए लगातार राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और गणेश गोदियाल को अपने इस कृत्य के लिए आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।
