अल्मोड़ा-आज नगर व्यापार मंडल द्वारा निर्माणधीन व्यापार मंडल भवन में एक वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में पूरे व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी का स्वागत और सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा व्यापार मंडल भवन को लेकर और व्यापारियों को नए कलेक्ट्रेट में आने जाने को लेकर भी चर्चा हुई।जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के एक दिन पुरानी कलेक्ट्रेट में बैठने की बात भी की गई।विधायक द्वारा व्यापारियों के सम्बन्धित प्रस्ताव को लेकर सरकार के साथ बैठक करने की बात कही गई।सभी व्यापारियों ने विधायक का स्वागत बड़े जोश और हर्ष के साथ किया।वक्ताओं ने विधानसभा की समस्त समस्याओं के निराकरण की बात विधायक से कही। विधायक ने व्यापार मंडल भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।पूरे व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों ने विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा बैठक में व्यापारियों के एक कोष के गठन को लेकर भी बात कही गई।जिलाधिकारी का भी बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए आभार व्यक्त किया गया।सभा में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,जया साह,सचिव मयंक बिष्ट,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी,पूर्व नगर जिलाध्यक्ष सूरज साह,ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष दिनेश साह,दीप सिंह डांगी,अजीत कार्की,दीप लाल साह,हरीश जोशी, राजीव भसीन,जोगिंदर निरंकारी, संजय अग्रवाल,त्रिलोचन जोशी,राजेश पलनी,दीपक वर्मा,दीपक साह,राजू अग्रवाल,दिनेश जोशी,दिनेश मठपाल, मनोज वर्मा,अरुण वर्मा,अब्दुल जब्बार,विवेक साह,गिरीश धवन, भूपेंद्र भोज,रमन वोहरा,पूरन रोतेला, दीप जोशी,दीपक वर्मा,गोपाल चम्याल,दयानंद कठेत,गगन जोशी,नितिन साह,रोबिन भंडारी,नरेंद्र कुमार,विक्की,मणिकरण,नगर कार्यकारणी की जया साह,ज्योति कपूर,रवि चौहान,कमल तिवारी,हेमंत रावत,चिरंजी वर्मा,दीपक नायक, मोहन बिष्ट,अभिषेक साह,नीरज बोरा, माणिक पांडे,छोटेलाल,आशुतोष भट्ट, कमल बिष्ट,अमित साह,गिरजा शंकर अग्रवाल,प्यारे लाल,रंजन गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित थे।
