अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा वन विभाग सिविल सोयम प्रभाग द्वारा कोसी रेंज में खत्यारी वन पंचायत में वन बीट अधिकारी पूनम पंत के नेतृत्व में हरेला हरियाली कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण पंत प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल भी उपस्थित रही।वन विभाग द्वारा इस समय अल्मोड़ा की सभी रेंजो में वृक्षारोपण किया जा रहा है।कार्यक्रम में गांव के ग्रामवासी एवं सरपंच राजेंद्र कनवाल भी उपस्थित रहे।
