अल्मोड़ा-बाबा गंगनाथ एवं गोलज्यु के आशीर्वाद से 10 जुलाई 2022 रविवार को हर बोधनी एकादशी के दिन गोलज्यु एवं गंगनाथ जी के आशीर्वाद से एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से गंगनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार सफलतापूर्वक हुआ एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई।जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर उत्तराखंड की जनता इसी प्रकार मिल जुलकर अपने गांव एवं अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे तो जल्द ही उत्तराखंड धार्मिक कार्यों के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है।