अल्मोडा़-आज आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक नए सिरे से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के संगठन का गठन किया गया।इसमें केंद्रीय नेतृत्व कि संस्तुति के बाद प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए प्रदेश की कमान संभालने वाले आप के नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया।इसमें अल्मोड़ा जिले के हाथ भी एक बड़ी उपलब्धि लगी है।अल्मोड़ा निवासी अमित जोशी को आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है।अमित जोशी आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के युवा नेता,शिक्षाविद,पहाड़ की वेदना को अपने ह्रदय में आत्मसात करने वाले और ओजस्वी वक्ता हैं।अमित जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी देकर आप ने एक सीधा संदेश यह भी दिया है कि वह युवाओं और पहाड़ के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और आगे पहाड़ के लोग ही उत्तराखंड के अहम पदों में बैठ कर पहाड़ के लिए एक नया प्लान बनाएंगे।अमित जोशी अल्मोड़ा के निवासी हैं।वह पंतनगर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बी टेक कर चुके हैं। और उसके बाद कई सारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य करने का उन्हें अनुभव प्राप्त है।शिक्षा के क्षेत्र में कई विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है।अमित जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा और उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और वह अलग अलग माध्यमों से अमित जोशी को बधाई संदेश दे रहे हैं और उनके उज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
