अल्मोड़ा-आज रविवार के दिन कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।बालेश्वर मंदिर से रामलीला मैदान दूंगा धारा,अल्मोड़ा के आसपास के क्षेत्रों,रास्तों,नालियों,दूंगा धारा के नौले की साफ सफाई कर सफाई व्यवस्था) बनाए रखने और सफाई अभियान के प्रति जागरूक रहने के लिए संदेश दिया गया।हर व्यक्ति साफ सफाई के प्रति जागरूक और संवेदनशील बने,ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं,वृक्ष,पेड़,पौधे ना काटे,पर्यावरण के स्वस्थ होने के लिए अपने अपने स्तर से निरंतर प्रयास करें यह संदेश दिया।जानकारी देते हुए जन-जन से अपील करने की कोशिश कर एक संदेश देने का समिति के माध्यम से प्रयास किया गया।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि समिति के पदाधिकारी,सदस्यगण आगे भी निरंतर समाज हित,राष्ट्रहित,लोक कल्याण और पर्यावरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेगें।विगत वर्षों से इसी दिशा में कार्य करते हुए समिति द्वारा अपने मुख्य लक्ष्य को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।आज सफाई अभियान प्रातः काल लगभग 6 बजे से बड़े स्तर में चलाया गया।जिसमें अवनि बिष्ट,अनु कुमारी,प्रतीक बिष्ट,अंशिका बिष्ट,वर्षा मेहता,मयंक सिंह पिलखवाल,मयंक गैड़ा,प्रभात कुमार जोशी,समिति के कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र त्रिपाठी,जया बिष्ट,ललित मोहन गैड़ा,हिमांशी भैसोड़ा आदि शामिल रहे।