अल्मोड़ा-दिनांक 6 से 7 जुलाई 2022 तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप पाई (PAI ) जोकि रूड़की मे संपन्न हुई में अल्मोड़ा के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी यश शाह ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में अध्ययनरत यश साह के पिता और माता को बधाई देते हुए उनके परिजनों ने प्रशिक्षक कमल जोशी को सफलता का श्रेय देते हुए बधाइयां दी।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल बिष्ट ने बताया कि यश साह प्रतिभावान खिलाड़ी है। आगामी भविष्य में और बड़ी सफलता की शुभकामनाएं करते हुए आशा व्यक्त की कि एक दिन कड़ी मेहनत कर यह प्रतिभावान खिलाड़ी स्वर्णिम सफलता अर्जित कर राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करेगा।नंदा देवी अल्मोड़ा में ताइक्वांडो कोच कमल जोशी के कुशल प्रशिक्षण में ताइक्वांडो खिलाड़ी अपना नियमित अभ्यास कर आत्मरक्षा के कौशल, तकनीक,ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए तैयारी और मानसिक,शारीरिक दक्षता,स्वास्थ्य को लेकर अच्छा परिणाम पा रहे है और साथ साथ अपने जिले,राज्य और राष्ट्र का मान बढ़ा रहे है।
