अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी मंण्डल द्वाराहाट कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा आठ साल में देश में हर गरीब/ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा की गई हर संभव कोशिश और प्रयास की सराहना हुई।कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारियों द्वार राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को पार्टी कार्यकारणी के सम्मुख प्रस्तुत किया।मोदी सरकार के राष्ट्र सर्वोपरि और राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा सहायता का दृढ़ संकल्प और प्रबल इच्छाशक्ति का नतीजा रहा।मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में नरेंद्र प्रसाद आगरी मंडल में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, सुन्दर सिंह कैड़ा,महेश कैड़ा,खुशाल सिंह भण्डारी,आनन्द कार्की, विरेन्द्र कठायत,दिनेश जोशी,खुशाल सिंह नेगी,मण्डल महामंत्री रमेश कुमार,दीपक चन्द्र जोशी,राजेन्द्र सिंह नेगी शामिल रहे।
