अल्मोड़ा-आज दिनांक 5/07/2022 को समय करीब 8 बजे 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कि ग्राम छानागोलू में एक रोडवेज़ ओर डंपर का एक्सीडेंट हो गया है जिस सूचना पर चौकी बग्वालीपोखर से तुरंत मौक़े पर क०संजय कुमार एवं क० कुंदन गिरी को भेजा गया और थाने से उप निरीक्षक मोहन सिंह सोन मय फोर्स के थाने से रवाना होकर मौके पर पहुँचे। घटना का विवरण इस प्रकार है।रोडवेज स० UK07 PA 2966 जो मांसी से चलकर अल्मोड़ा को जा रही थी जिसमे तीन लोग मामूली रूप से चोटिल है।रमेश चन्द्र फुलारा पुत्र भोला दत्त फुलारा निवासी चौखुटिया,आशीष पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 4 वर्ष निवासी मनेला थाना द्वाराहाट,लीलाधर मठपाल पुत्र स्व० गंगा दत्त मठपाल निवासी चौखुटिया उम्र 74 वर्ष,जिनको स्थानीय स्तर पर इलाज करा कर घर भेज दिया गया।डंपर स० UK04 CB 8937 ड्राइवर बालम सिंह दीवान सिंह निवासी ग्राम झिरोली थाना सोमेश्वर जो कि पेट मे दर्द बता रहा है को उपचार हेतु उसके गाड़ी मालिक के माध्यम से रानीखेत अस्पताल भेजा गया।दुर्घटना के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिसे खुलवाने की कार्यवाही की गयी।
