अल्मोड़ा-आज दिनांक 3 जुलाई को बालेश्वर मंदिर समिति दूंगाधारा ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।बालेश्वर मंदिर समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आज प्रातः 9:30 बजे से बालेश्वर मंदिर में सफाई अभियान के लिए बड़ा संदेश दिया गया।समिति की अध्यक्ष श्रीमती वसुधा पंत,समिति के संयोजक हेमंत सिंह रावत,मंदिर के पुजारी जोशी जी,श्रीमती रावत,श्रीमती कांडपाल ने सफाई कर मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं साफ बनाने में अपना योगदान दिया।समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मंदिर परिसर में सफाई अभियान कर सांय 4 बजे से सुंदरकांड पूजा अर्चना के साथ आयोजित किया जाएगा।समिति द्वारा सभी भक्तजनों को निवेदन किया गया है कि सभी क्षेत्रवासी,मोहल्ला निवासी अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और समाज में सुख शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।समिति की अध्यक्षा श्रीमती वसुधा पंत ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालु जन वर्षों से पूजा अर्चना करते हुए भक्ति भाव से मंगलकामनाएं करते आ रहे हैं।इस बालेश्वर मंदिर की वेद पुराणों में और आर्कलॉजिकल में सर्वे में आर्कलॉजिकल विभाग के पास भी इसका बड़ा ही सुंदर विवरण व मान्यता की बड़े स्तर पर जिक्र किया गया है।यह पूर्ण रूप से प्रमाणित किया गया है।यह बालेश्वर मंदिर की मान्यता बड़े स्तर पर मानी जाती रही है।