अल्मोड़ा-आज दिनांक 2-07-2022 को कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा द्वारा जेट्स आईटी बख्शी खोला अल्मोड़ा में छह माह का नि:शुल्क टैली अकाउंट कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जिस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आगे बढ़ाना है।जिससे छात्र अपनी आजीविका चला सकें।वर्तमान में उपरोक्त प्रशिक्षण में 35 छात्र छात्राओं द्वारा प्रति भाग लिया गया है।साथ ही एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया और हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष संगीता जोशी,प्रशिक्षक मोहित मिश्रा,हर्षिता एवं कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक के संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम संचालित किया गया।