अल्मोडा़-धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में हवालबाग विकासखण्ड के ग्राम-सभा शैल बूढपेय क्षेत्र में मंच के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में ग्रामीण गिरीश तिवारी,भगवती तिवारी,चंद्रिका तिवारी,हरीश अधिकारी,रमेश तिवारी आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में पूर्व में पानी के स्त्रोत से पानी की आपूर्ति होती थी किंतु अब स्तोत्र में पानी कम हो गया है,जो बूढपेय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने में पर्याप्त नही है।धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में आज शैल के बूढपेय क्षेत्रवासियों ने आज अधिशासी अभियंता से इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की पुरजोर मांग की।अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने मंच व ग्रामीणों को आस्वस्त किया है कि इस क्षेत्र में पेयजल की नई योजना न आने तक,हफ्ते में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी।साथ ही जल निगम द्वारा नई योजना बनाने के लिए संस्थान द्वारा अनापत्ति दे दिया जाएगा।ज्ञापन देने वालो में मंच के संयोजक विनय किरौला,मयंक पंत,गिरीश जोशी,निरंजन पांडेय,भगवती तिवारी,चंद्रिका तिवारी,हरीश अधिकारी,हेमा तिवारी,हिमांशु तिवारी,पूरन चंद्र तिवारी,रमेश तिवारी,सूंदर लटवाल,पंकज कुमार,राजेन्द्र लटवाल,आदि शामिल रहे।