अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा संगठन व ब्लाक कांग्रेस के बूथ,ब्लाक के चुनाव,चुनाव प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित किये गये।चुनाव बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल द्वारा की गयी।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आज प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को ईमानदारी पूर्वक कांग्रेस की मजबूती के लिए आगे आने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वर्तमान में जो जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं उनसे स्पष्ट है कि बहुत जल्दी इस देश,प्रदेश में कांग्रेस का पुनः शासन होगा।क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा विकास एवं जनकल्याण के कार्य अपने कार्यकाल में किए हैं।लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव में दीपक मलाड़ा द्वारा मनोज सिंह रावत का नाम ब्लाक अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया तथा सर्वसम्मति के साथ ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित हुआ।जिला कांग्रेस के डेलीगेट हेतु क्रमशः धनसिंह फर्तयाल,राजेन्द्र बिलवाल,ललित सतवाल,विजय कुमार,दयाल पाण्डेय तथा देवेन्द्र सिंह धौनी निर्वाचित हुए।प्रत्येक बूथ से एक बूथ अध्यक्ष एवं एक डैलीगेट का चयन किया गया।इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,पूरन चन्द्र पाण्डेय,गोपाल राम बनौला,पूरन ढैला,रमेश चन्द्र पन्त,हेम कुमार आर्या,भैरव दत्त पाण्डेय,ललित सतवाल,सुनील सिंह,कमल फर्त्याल, दीपक मेर,हरीश चन्द्र पाण्डेय,चन्दन सिंह बोरा,पानसिंह सतवाल,दीपक मलाड़ा,हरीश सिंह डसीला,मोहन सिंह नगरकोटी,रमेश सिंह,मोहन सिंह ढैला,विनीत बोरा,विनोद कुमार,प्रेम सिंह बगडवाल,अनिल सिंह मेर,दयाल पाण्डे,बिशन राम मलाड़ी,मनोज सिंह रावत,पुष्कर सिंह बिष्ट, धनसिंह फर्त्याल,सुन्दर सिंह फर्त्याल,गौरी शंकर,महेन्द्र सिंह मेर,कमल सिंह,मनोज बिष्ट, विजय कुमार,रतन सिंह बिष्ट, गौरव बिष्ट, जगदीश राम,विनोद कुमार,राजेन्द्र बिलवाल,ललित सतवाल, सुनील सिंह,गोविन्द सिंह सतवाल,विनीत सिंह बोरा उपस्थित रहे।