अल्मोड़ा-आज दिनांक 27 जून 2022 को कुमारी हेलन केलर की जयंती पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा अल्मोड़ा द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय दोनों वर्गो के जूनियर एंड सीनियर मे विजेता रहे प्रतिभागियों को नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के सभागार में सम्मानित किया गया।जूनियर वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा 4 के छात्र प्रतीक बिष्ट ने उक्त भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट एवं प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट के सुपुत्र प्रतीक बिष्ट मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में भी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणी रहे हैं।पिता कमल कुमार बिष्ट व माता श्रीमती मंजू बिष्ट के साथ-साथ मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने भी प्रतीक बिष्ट की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार पंत सेवानिवृत्त प्रोफेसर गोरखपुर विश्वविद्यालय निवासी रानीधारा अल्मोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ कर्नल उषा बोरा की प्रतिनिधि के रूप मे श्रीमती दुर्गापाल सेवानिवृत्त निवासी उल्का देवी मंदिर अल्मोड़ा रही।कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि भट्ट संयोजक द्वारा किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ शाखा अल्मोड़ा के महासचिव डी के जोशी, अध्यक्ष बी एस राणा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक,प्रधानाचार्य, विजेता गणों के साथ-साथ अभिभावक जन भी उपस्थित रहे। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और वंदे मातरम् वाद्य यंत्र के साथ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसमें अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,माही विरोरिया,अन्नु कुमारी,रक्षित गड़कोटी, हिमांशी भैसोड़ा ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की।
