अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा एस०ओ०जी०टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० टीम व जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।दिनांक 24/06/2022 को एस०ओ०जी० टीम व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान विकास भवन से कोसी की तरफ वाहन संख्या UA04-B-8794 वैगनार कार को रोककर चैक किया तो 1 व्यक्ति के कब्जे से 16 पेटियों में 192 बोतल अवैध बाजपुर गुलाब मार्का देशी शराब कीमत लगभग 76,800 रु० की बरामद होने पर वाहन को भी सीज करते हुए,उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर,कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जिशान अनवर उर्फ अबीर उम्र 47 वर्ष पुत्र मो० एहसान निवासी म०न० 17 एन०टी०डी० अल्मोड़ा है।पुलिस टीम में उ०नि० सुनील धानिक प्रभारी एस०ओ०जी०,उ०नि० बृजमोहन भट्ट कोतवाली अल्मोड़ा,उ०नि० सौरभ कुमार भारती एस०ओ०जी०,कानि० राकेश भट्ट एस०ओ०जी०,कानि० राजेश भट्ट एस०ओ०जी० शामिल रहे।
